क्रिकेट के दीवानों के लिए आने वाला दशक बेहद रोमांचक होने वाला है। ICC (International Cricket Council) ने 2026 से लेकर 2031 तक के सभी बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट्स के होस्ट देशों की घोषणा कर दी है

आइए जानते हैं कौन-कौन से देश मेज़बानी करेंगे World Cup, T20 World Cup और Champions Trophy जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट, ताकि आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट अभी से तैयार कर सकें!
2026 से 2031 तक के ICC टूर्नामेंट और मेज़बान देश
1. ICC T20 World Cup 2026
मेज़बान देश: भारत और श्रीलंका
विशेषता: एशिया के दो बड़े क्रिकेट प्रेमी देशों में T20 का महाकुंभ, जिसका क्रेज पहले से ही रिकॉर्ड तोड़ होगा।
2.ICC world Test Championship 2027
मेज़बान देश: इंग्लैंड
ICC का टारगेट है कि हर दो साल में WTC फाइनल आयोजित हो और फिलहाल इंग्लैंड को मुख्य मेज़बान माना गया है। भविष्य में अन्य देशों में भी इसके आयोजन की संभावनाएं हैं, यदि ICC और स्थानीय बोर्ड्स सहमत हों।
3. ICC World Cup 2027
मेज़बान देश: दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे
विशेषता: 2003 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप अफ्रीकी महाद्वीप में होगा और नामीबिया पहली बार इस मेगा इवेंट की सह-मेज़बानी करेगा।
4. ICC T20 World Cup 2028
मेज़बान देश: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
विशेषता: इन दोनों देशों ने मिलकर 2015 में वनडे वर्ल्ड कप का सफल आयोजन किया था। T20 वर्ल्ड कप का रोमांच भी दोगुना होगा।
5.ICC world Test Championship 2029
मेज़बान देश: इंग्लैंड
इंग्लैंड की तटस्थ पिच और मौसम सभी टीमों के लिए समान चुनौती देते हैं।लॉर्ड्स, ओवल, साउथैम्प्टन जैसे iconic stadiums टेस्ट क्रिकेट की विरासत के प्रतीक हैं।
6. ICC Champions Trophy 2029
मेज़बान देश: भारत
विशेषता: Champions Trophy 2013 के बाद यह टूर्नामेंट भारत में होगा, जिसमें भारत की घरेलू स्थिति और पिचें अहम रोल निभाएंगी।इंग्लैंड जून-जुलाई का समय इंग्लैंड में टेस्ट मैचों के लिए आदर्श माना जाता है।
भारत
Final
7.2030 T20 World Cup
मेज़बान देश: इंग्लैंड,स्कॉटलैंड ,आयरलैंड
यूरोप में T20 का महाकुंभ – क्रिकेट की global outreach को बढ़ावा मिलेगा। स्कॉटलैंड और आयरलैंड को exposure – स्थानीय boards को बड़े मैच organise करने का अनुभव मिलेगा। फैंस के लिए ट्रैवल का सुनहरा मौका – UK और आयरलैंड के अलग-अलग stadiums का atmosphere महसूस कर सकेंगे।
8.ICC world Test Championship 2031
मेज़बान देश: इंग्लैंड
World Test Championship फाइनल का आयोजन इंग्लैंड जैसे तटस्थ और ऐतिहासिक स्थलों पर करना इसे “Test Cricket का World Cup Final” जैसा stature देता है। आने वाले वर्षों में अगर ICC अन्य देशों को भी host बनने का मौका देता है, तो टेस्ट क्रिकेट की global outreach और बढ़ेगी।
9. ICC World Cup 2031
मेज़बान देश: भारत और बांग्लादेश
विशेषता: 2011 के बाद एक बार फिर भारत उपमहाद्वीप में वर्ल्ड कप होस्ट करेगा, लेकिन इस बार बांग्लादेश भी सह-मेज़बान होगा।
क्यों खास हैं ये ICC टूर्नामेंट्स?
1. नई मेज़बान जगहों का जुड़ना – जैसे USA और नामीबिया।
2. क्रिकेट का ग्लोबलाइजेशन – अमेरिका जैसे देश में T20 वर्ल्ड कप, खेल को नए बाजार देगा।
3. पाकिस्तान में वापसी – लंबे समय बाद किसी बड़े ICC इवेंट का आयोजन।
4. फैंस के लिए ट्रैवल अवसर – अलग-अलग देशों में लाइव मैच देखने का मौका।
5. क्रिकेट बोर्ड्स के लिए आर्थिक फायदा – मेजबानी से करोड़ों डॉलर की कमाई और रोजगार के अवसर।
2031 तक के लिए ICC का यह शेड्यूल दिखाता है कि क्रिकेट अब पारंपरिक एशिया-ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से आगे बढ़कर ग्लोबल खेल बन रहा है।
यदि आप क्रिकेट के सच्चे फैन हैं, तो इन देशों की ट्रैवल प्लानिंग अभी से कर लीजिए ताकि 2026 से 2031 तक हर बड़े टूर्नामेंट का लाइव रोमांच देख सकें।