2025 में तहलका मचाएंगी ये 10 बड़ी फिल्में

साल 2025 बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल कई मेगा बजट फिल्में, बड़ी स्टारकास्ट से सजी कहानियां और चर्चित सीक्वल रिलीज़ के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं

  1. वार 2

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘वार’ का सीक्वल इस बार और भी बड़ा होने जा रहा है। इसमें तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगी।

  1. अल्फा

YRF Spy Universe की पहली महिला स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर आएगी।

  1. बाग़ी 4

टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘बाग़ी’ के चौथे पार्ट में फिर से धमाकेदार एक्शन अवतार में दिखेंगे। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  1. सिकंदर

सलमान खान की यह मेगा बजट फिल्म ए. आर. मुरुगदोस के निर्देशन में बन रही है। ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली ‘सिकंदर’ का स्केल काफी बड़ा बताया जा रहा है।

  1. रामायण

रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) इस पौराणिक फिल्म में नजर आएंगे। 2025 के अंत में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म VFX के मामले में बाहुबली और आदिपुरुष को कड़ी टक्कर दे सकती है।

  1. जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की सुपरहिट कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा का तीसरा पार्ट 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होगा। दर्शकों को फिर वही मजेदार तकरार देखने को मिलेगी।

  1. हाउसफुल 5

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख एक बार फिर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाएंगे। 6 जून 2025 को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी मानी जा रही है।

  1. छावा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म 19 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगी।

  1. रेड 2

अजय देवगन एक बार फिर इन्कम टैक्स ऑफिसर के रोल में लौटेंगे। पहली फिल्म की तरह इसमें भी दमदार डायलॉग्स और इंटेंस ड्रामा होगा। रिलीज़ डेट 1 मई 2025 है।

  1. गोलमाल 5

रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म दिवाली 2025 पर आएगी। अजय देवगन, अरशद वारसी और पूरी टीम एक बार फिर हंसी का धमाका करने के लिए तैयार है।

फिल्मों का सिक्वल इश तरह होगा

  1. वार 2
  • हाई-स्केल स्पाई एक्शन, इंडिया vs इंटरनेशनल मिशन
    कबीर (ऋतिक रोशन) की भिड़ंत इस बार एक खतरनाक विलेन (जूनियर एनटीआर) से होगी।
  1. अल्फा •भारत की पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म एक महिला एजेंट (आलिया भट्ट) जो देशद्रोहियों के नेटवर्क का सफाया करने निकली है।
  1. बाग़ी 4

•मार्शल आर्ट एक्शन, बदला, देशभक्ति रणवीर (टाइगर श्रॉफ) का अंडरकवर मिशन, जहां वह देशद्रोही गैंग से भिड़ता है।

  1. सिकंदर •सलमान खान का दमदार एक्शन और स्टाइल समाज सुधार की कहानी एक ‘सिकंदर’ के नजरिए से।
  2. रामायण
  • पौराणिक महाकाव्य, VFX का नया स्तर श्रीराम, सीता और रावण की कहानी, भव्य स्केल पर।
  • जॉली एलएलबी 3

•कोर्टरूम कॉमेडी, समाज की विडंबनाओं पर कटाक्ष इस बार जॉली की मुश्किलें भी दोगुनी और मस्ती भी।

  1. हाउसफुल 5

•मल्टीस्टारर कॉमेडी, कन्फ्यूजन का महासागर हंसी रोकने ना देने वाली अजीबोगरीब घटनाओं की कड़ी।

  1. छावा
  • ऐतिहासिक वीरता, छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन मराठा साम्राज्य की महान गाथा। 9 रेड 2
  • थ्रिलर, इन्कम टैक्स छापेमारी

•निर्देश

2025 में हर जॉनर की बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं – एक्शन, कॉमेडी, हिस्टोरिकल और पौराणिक सब कुछ।
अब आप बताएं, किस फिल्म का आपको सबसे ज्यादा इंतजार है?
कमेंट में जरूर लिखें, ताकि उसी फिल्म के ट्रेलर, अपडेट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट मैं सबसे पहले आपके लिए ला सकूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version